दुमका, मार्च 9 -- दुमका, प्रतिनिधि। साहिबगंज-गोविन्दपुर हाइवा के जामा थाना अन्तर्गत चूटोपहाड़ मोड़ के निकट दो बाइकों की टक्कर में एक 4 वर्षीय बालक सहित दो लोगों की मौत हो गई,जबकि दम्पति सहित तीन लोग बाल-बाल बच गए है। यह घटना रविवार को शाम में हुई। स्थानीय लोगों ने दोनों के जीवित होने की आस में इलाज के लिए दुमका के पीजेएमसीएच में भर्ती कराया,पर चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार दुमका शहर के दुधानी कुरुवा के बंटी यादव अपनी पत्नी एवं दो बच्चों के साथ मसलिया के दलाही ससुराल गए थे। ससुराल से सभी लोग बाइक से वापस लौट रहे थे। इस दौरान विपरित दिशा से एक बाइक सवार युवक ने उनके बाइक में जोरदार धक्का मार दिया। इस घटना में बाइक में सवार एक 4 वर्षीय बालक रोड में जा गिरा और गंभीर रूप से जख्मी हो गया। वहीं दूसरी ओर उक्त बाइक सव...