बस्ती, मार्च 18 -- दुबौलिया। एक तरफ पर्यावरण को स्वच्छ करने करने के लिए सरकार और प्रशासन प्रतिवर्ष लाखों पौधरोपण करवाती है। तो वहीं दूसरी तरफ पेड़ों की सुरक्षा की जिम्मेदारी जिस विभाग को सौंपी गई है, उसकी मिलीभगत से क्षेत्र में हरे पेड़ों की कटान जारी है। दुबौलिया ब्लॉक क्षेत्र के गर्भूपुर गांव के सीवान में हरे महुआ के पेड़ की कटान पिछले तीन दिनों से हो रही है। लेकिन जिम्मेदार कार्रवाई करने के बजाय मामले को रफा-दफा कर दे रहे हैं। काटे गए हरे पेड़ के हिस्से को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने में जुटे हुए हैं। इसी बाबत डीएफओ डॉ. सरीन सिद्दीकी ने बताया कि सम्बंधित स्थान पर पेड़ काटने कि जानकारी कर कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.