दुबौलिया का सुविका बाबू फिर से हुआ जलमग्न, बढ़ी दुश्वारियां
बस्ती, सितम्बर 29 -- बस्ती। सरयू नदी बढ़ने के कारण एक फिर से सुविका बाबू गांव जलमग्न हो गया है। इस कारण यहां के निवासियों की परेशानियां बढ़ती जा रही है। मोटर बोट व नाव के सहारे लोगों की दैनिक दिनचर्या चल रही है। आंशिक टेढवा, सतहा, बलुईया, भुवरिया, विशुनदासपुर अनुसूचित बस्ती, श्रीराम पुरवा, बरदियालोहार आदि गांव की तरफ पानी तेजी से फैल रहा है। माझा क्षेत्र की फसले पानी में फिर से डूब रही हैं। पशुपालकों के सामने पशु चारे का संकट एक बार फिर उत्पन्न हो गया है। सुविका गांव के स्कूली बच्चो को काफी परेशानी हो रही है। कटरिया-चांदपुर तटबंध पर खजांचीपुर गांव से लेकर खलवा गांव तक दो किलोमीटर के दाएरे में दबाव बना हुआ है। यह भी पढ़ें- Gonda News: तीसरी बार आई बाढ़ ने बढ़ाई मुश्किलें, गांवों में भरा पानी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.