बस्ती, मई 27 -- बभनान। देर रात आई आंधी और पानी में दुबौला से कप्तानगंज के बीच 33 हजार सप्लाई के 10 पोल टूट गए। जिससे दुबौला व बेलहिया गौर विद्युत उपकेंद्र की सप्लाई बंद हो गई। ऐसे में इससे जुड़े 300 गांव में अंधेरा छा गया। विद्युत उपकेंद्र बेलहिया गौर के अवर अभियंता रामप्रीत सोनकर ने बताया कि देर रात आई आंधी-पानी में दुबौला से कप्तानगंज के बीच 33 हजार की सप्लाई के लगभग 10 पोल टूट गए हैं। जिससे दुबौला व बेलहिया गौर विद्युत उपकेंद्र की सप्लाई बंद हो गई है। दोनों उपकेंद्र से जुड़े लगभग 300 गांव को विद्युत आपूर्ति की जाती है। यह भी पढ़ें- तेज आंधी व बारिश से धोरैया व रजौन में क्षति कर्मचारियों को लेकर 33 हजार सप्लाई को ठीक करने का काम किया जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्र में 11 हजार की सप्लाई में भी कहीं-कहीं से खराबी की सूचना मिल रही है। देर रात ...