मुजफ्फरपुर, फरवरी 13 -- कुढ़नी। गौरैया दुबियाही गांव में शुक्रवार को कलश यात्रा निकाली गई। बसंत खरौना स्थित नदी तट पर कलश में जलबोझी कर श्रद्धालु मंदिर पहुंचे। आचार्य ने कलश पूजन कराकर मंडप प्रवेश कराया। आयोजक ने बताया कि महाशिवरात्रि पर शिव मंदिर में हनुमान आराधना व शिव जागरण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कलश यात्रा में कृष्णमुरारी मुरली, भाजपा जिला प्रवक्ता नितेश कुमार सिंह, मुखिया अशोक कुमार, अभिषेक सिंह आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.