मिर्जापुर, अप्रैल 20 -- लालगंज। क्षेत्र के दुबार तिराहे पर सोमवार सुबह एक बार फिर बालू लदा डंपर धंसकर फंस गया। लगातार दूसरी बार उसी स्थान पर ट्रक धंसने की घटना से जल जीवन मिशन के डाले गए पानी की पाइपलाइन के कार्य की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो गए हैं। घटना के चलते मुख्य बाजार का आवागमन घंटों बाधित रहा। सुबह सबेरे तिराहे पर जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई, जो करीब 10 बजे तक आवागमन प्रभावित रहा। हालात ऐसे बने कि छोटे-बड़े सभी वाहनों को करीब पांच किलोमीटर का चक्कर काटते हुए हाइवे के रास्ते आवागमन करना पड़ा, जिससे लोगों को अतिरिक्त समय और ईंधन खर्च करना पड़ा। जाम का असर व्यापार पर भी पड़ा। लालगंज मंडी से सब्जी कारोबारियों को लंबा रास्ता अपनाना पड़ा। इस मार्ग से इंटर कॉलेज जुड़े होने के कारण सामान्य अवागमन भी प्रभावित रहीं। स्थानीय लोगों का आरोप है क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.