मऊ, मई 10 -- मधुबन, हिन्दुस्तान संवाद। तहसील क्षेत्र के दुबारी चौकी को उच्चीकृत कर थाना बनाए जाने का प्रस्ताव नवागत जिलाधिकारी आनन्द वर्द्धन के कार्यभार संभालते ही एक बार फिर तेजी पकड़ लिया है। शनिवार को चकबंदी विभाग, स्थानीय तहसील प्रशासन और पुलिस प्रशासन संयुक्त रूप से चिन्हित स्थान पर पहुंचकर मानकों का परीक्षण किया। लगभग डेढ़ दशक से स्थानीय लोगों की मांग के बावजूद आज तक थाना बनाए जाने की आस अधूरी है। बता दें कि दुबारी चौकी थाना बनाए जाने के सभी मानकों को पूर्ण करता है। भौगोलिक दृष्टिकोण से घाघरा की तलहटी एवं दो जनपदों की सीमाओं से सटे होने के कारण दुबारी को थाना बनाए जाने के लिए लोगों की वर्ष 2008 से मांग किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- दुबारी बसहरिया में पोखरी पर अवैध कब्जा हटवाने की मांग लगभग 17 वर्ष बीतने के बाद भी दुबारी चौकी को उच्चीकृ...