बांका, मार्च 31 -- पंजवारा(बांका), निज प्रतिनिधि। बाराहाट प्रखंड क्षेत्र के लौढ़िया खुर्द पंचायत अंतर्गत दुबराजपुर कदरसी टोला में पेयजल संकट को लेकर आपके अपने लोकप्रिय अखबार 'हिन्दुस्तान' में लगातार प्रमुखता से खबर प्रकाशित होने के बाद पीएचईडी विभाग की नींद टूटी है।सोमवार को विभाग द्वारा भेजी गई तीन मिस्त्रियों की टीम गांव पहुंची और पिछले तीन महीनों से खराब पड़े चापाकल को दुरुस्त करने का प्रयास किया।हालांकि,घंटों की मशक्कत के बाद भी मिस्त्रियों को सफलता नहीं मिल सकी।जांच के दौरान पता चला कि चापाकल की बोरिंग के अंदर धंसना (मिट्टी का धंसाव) गिर गया है, जिस कारण अब इस पुराने बोरिंग से पानी निकलना संभव नहीं है।टीम ने बोरिंग से पाइप बाहर निकाल लिया है।मिस्त्रियों की टीम ने ग्रामीणों को बताया कि इस समस्या का समाधान अब नई बोरिंग से ही संभव है।विभ...