बांका, अप्रैल 4 -- पंजवारा(बांका), निज प्रतिनिधि। गर्मी के दस्तक के बीच बाराहाट प्रखंड क्षेत्र के लौढ़िया खुर्द पंचायत अंतर्गत दुबराजपुर कदरसी टोला में पेयजल के लिए हाहाकार मचा हुआ है।यहाँ के ग्रामीण इन दिनों बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रहे हैं।पीएच‌ईडी विभाग के उदासीन रवैये के चलते शुक्रवार को टोले की महिलाओं ने खराब पड़े चापाकल के पास बाल्टी व डब्बा लेकर आक्रोश जताते हुए विरोध प्रदर्शन किया।आलम यह है कि इस टोले का इकलौता चापाकल पिछले तीन महीनों से ज्यादा समय से नाकाम रहने के चलते ग्रामीणों को पीने के पानी के साथ-साथ स्नान और अन्य दैनिक कार्यों के लिए भी इधर-उधर भटकना पड़ रहा है।ग्रामीणों की प्यास गाँव स्थिति स्कूल में लगे चापाकल से बुझ रही है।पेयजल की इस गंभीर समस्या को आपके अपने लोकप्रिय अखबार 'हिन्दुस्तान' ने लगातार प्रमुखता के साथ प्रक...