बांका, अप्रैल 7 -- पंजवारा(बांका), निज प्रतिनिधि। बाराहाट प्रखंड क्षेत्र के लौढ़िया खुर्द पंचायत अंतर्गत दुबराजपुर कदरसी टोला में पेयजल की समस्या अब विकराल रूप धारण कर चुकी है।गर्मी की शुरुआत के साथ ही यहाँ के ग्रामीण एक-एक बूंद पानी के लिए दर-दर भटकने को मजबूर हैं। विडंबना यह है कि समस्या की गूंज विभाग तक पहुंचने के बावजूद समाधान के नाम पर खानापूर्ति कर छोड़ दिया गया है।इस टोले में पेयजल का एकमात्र साधन यहां लगा चापाकल था,जो पिछले तीन महीनों से भी अधिक समय से दम तोड़े हुए है।आपके अपने लोकप्रिय अखबार 'हिन्दुस्तान' में इस समस्या को लगातार प्रमुखता से प्रकाशित किए जाने के बाद पीएचईडी विभाग की कुंभकर्णी नींद टूटी थी।आनन-फानन में बीते 30 मार्च को तीन मिस्त्रियों की एक टीम मरम्मती के लिए गांव भेजी गई थी।मिस्त्रियों ने चापाकल ठीक करने के लिए का...