लखनऊ, जनवरी 24 -- दुबग्गा के आईआईएम रोड स्थित अवंती बाई लोधी चौराहे के पास देर रात तेज रफ्तार बुलेट डिवाइडर से जा टकराई। हादसे में बुलेट चला रहे सब्जी विक्रेता की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस परिजनों को सूचना दी और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। विकास नगर स्थित सबौली गांव निवासी धीरज राजपूत (26) सब्जी की दुकान लगाता था। छोटे भाई छोटू ने बताया कि शुक्रवार शाम भाई बुलेट से मोहल्ले में रहने वाले दोस्त चंदा के साथ काकोरी के चिलौली गांव में दोस्त की जन्मदिन की पार्टी में शामिल होने गया था। भाई करीब रात 12 बजे अपने दोस्त के साथ बुलेट से घर लौट रहे थे। तभी दुबग्गा स्थित अवंती बाई लोधी चौराहे के पास बुलेट बेकाबू हो गई और बाइक डिवाइर से जा टकराई। बाइक सवार दोनों युवक सिर के बल सड़क पर जा गिरे। वहां से निकल रहे राहगीरों ने पुलिस कंट्रोल रूम...