लखनऊ, फरवरी 26 -- दुबग्गा के अंधे की चौकी के पास बुधवार देर रात हुए बवाल में पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों को गुरुवार को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया। वहीं पुलिस अन्य आरोपियों को पकड़ने के लिए दबिश दे रही है। छंदोईया गांव निवासी फय्याज अली जिम है। उन्होंने बताया कि बुधवार देर रात बेटा नुमान किसी काम से अंधे की चौकी के पास गए थे। चाय की दुकान पर पहले से मौजूद गद्दी बगिया निवासी दबंग सुफियान, रेहान समेत एक दर्जन लोगों ने नुमान पर लाठी-डंडो और लोहे की रॉड से हमला कर दिया। जिससे नुमान घायल हो गया। शोर सुनकर आसपास के लोग दौड़े।भीड़ को आता देखकर दबंग भाग निकले थे। परिजन नुमान को गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती कराया। इसके बाद छात्र के पिता ने दुबग्गा थाने में सुफियान, रेहान समेत एक दर्जन लोग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.