दुबग्गा मंडी के पीछे से निकलेगा दुबग्गा फ्लाईओवर, जमीन मिली, निर्माण इसी सप्ताह से शुरू
प्रमुख संवाददाता, सितम्बर 10 -- यूपी के लखनऊ में बहुप्रतिक्षित दुबग्गा फ्लाईओवर का निर्माण कार्य इसी सप्ताह से शुरू कर दिया जाएगा। इसके मंडी परिषद के पीछे की जमीन से निकाला जाएगा, जिस पर सहमति बन गई है। निर्माण कार्य के लिए सेतु निगम को पहली किश्त के तौर पर 106.65 करोड़ रुपये की धनराशि मिल चुकी है। दुबग्गा चौराहा पर लगने वाले जाम से निजात पाने के लिए दुबग्गा फ्लाईओवर निर्माण का प्रस्ताव सेतु निगम ने अपनी कार्ययोजना वर्ष 2024-25 में शामिल किया था। गौरतलब हो की फरवरी माह में हुई योगी कैबिनेट की बैठक में इस प्रस्ताव पर सहमति जताते हुए निर्माण कार्य की मंजूरी प्रदान कर दी गई थी। मार्च में जीओ जारी करते हुए पहली किश्त के तौर पर 106.65 करोड़ रुपये की भी स्वीकृति भी दे दी गई। लेकिन, मंडी परिषद के पास जमीन को लेकर उहापोह की स्थिति के कारण निर्माण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.