दुबग्गा फ्लाईओवर एल आकार में 65 खंभों पर बनेगा
लखनऊ, मार्च 25 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता।दुबग्गा और आईआईएम रोड तिराहे को जाम से निजात दिलाने के लिए दुबग्गा में बनने वाला दो किमी लंबा फ्लाईओवर एल आकार का होगा। यह 65 खंभों पर टिका होगा। फ्लाईओवर तीन लेन का होगा। निर्माण लागत 321.21 करोड़ रुपये है। मई में काम शुरू होगा।काकोरी की तरफ उतरेगा, ऊंचाई आठ मीटर रहेगीदुबग्गा फ्लाईओवर की शुरुआत अवध चौराहे से हरदोई रोड जाने वाले बाईपास से होगी। इसे ठाकुरगंज मेट्रो स्टेशन के पास से मोड़ा जाएगा और काकोरी तिराहे के पास उतारा जाएगा। विभाग के अनुसार दुबग्गा और आईआईएम रोड तिराहे पर फ्लाईओवर की ऊंचाई लगभग आठ मीटर रखी जाएगी, जिससे कि पुल के नीचे से गुजरने में बड़े वाहनों को दिक्कत न हो।मेट्रो स्टेशन से 12 मीटर दूर और लाइन से 6 मीटर नीचे होगालखनऊ मेट्रो के प्रस्तावित ईस्ट-वेस्ट कॉरिडोर के ठाकुरगंज स्टेशन से...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.