दुबई से हरिहरगंज आया शव
पलामू, जून 24 -- मेदिनीनगर/हरिहरगंज। पलामू जिले के हरिहरगंज शहर के सतगांवा मोहल्ला निवासी 55 वर्षीय मो. अब्दुल कलाम का दुबई में निधन हो गया। वे पिछले करीब 35 वर्षों से दुबई में रहकर काम कर रहे थे और अपने परिवार का भरण-पोषण कर रहे थे। उनका पार्थिव शरीर बुधवार को सतगांवा लाया गया। शव पहुंचते ही परिजनों और शुभचिंतक बड़ी संख्या में जुट गए। शाम में टंडवा रोड स्थित मजार कब्रिस्तान में शव को सुपुर्द-ए-खाक किया गया। मृतक की पत्नी मेहनाज बानो, दो पुत्र मो. अस्वद और मो. सदाब तथा एक अविवाहित पुत्री कायनात परबीन समेत पूरा रिश्तेदार शोक में डूबे हैं। वे परिवार के एकमात्र कमाऊ सदस्य थे और वर्षों से विदेश में रहकर परिवार की आर्थिक जिम्मेदारी निभा रहे थे। लोगों ने कहा कि वह सामाजिक व्यक्ति थे परंतु पारिवारिक जवाबदेही के कारण परिवार से दूर रहने को विवश थे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.