अमरोहा, जनवरी 2 -- हसनपुर, संवाददाता। युवक ने वीडियो कॉल कर दुबई से पत्नी को तीन तलाक दे दिया। शिकायत पर उसके परिजनों ने जान से मारने की धमकी दी। जेठ ने फोन पर अश्लील बात की। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने अलीगढ़ निवासी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। थाना सैदनगली क्षेत्र के कस्बा उझारी निवासी युवती का कहना है कि कथित रूप से दुबई की एक कंपनी में काम करने वाले अलीगढ़ निवासी आदिल नवाज के संग बीती तीन सितंबर को उसकी शादी हुई थी। शादी में करीब 42 लाख रुपये का खर्च हुआ था। शादी के बाद विदा होकर वह पति के घर चली गई। उससे दिल्ली में फ्लैट व 50 लाख रुपये नकद दहेज में दिलाने की मांग की गई। असमर्थता जताने पर अगले दिन पति आदिल नवाज उझारी के बस अड्डे पर छोड़कर दिल्ली जाने को कहकर दुबई चला गया। उसने वहीं से वीडियो कॉल कर बीती चार अक्तूबर को फोन क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.