मुजफ्फरपुर, मार्च 19 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। अघोरिया बाजार के प्रतीक कुमार अपनी पत्नी अन्नु कुमारी और तीन वर्ष के पुत्र के साथ गुरुवार को दुबई से लौटे। प्रतीक ने घर पहुंचने बाद पत्नी और बेटे के साथ बाबा गरीबनाथ जी का दर्शन पूजन किया। पूजा करने के बाद प्रतीक ने बताया कि मैं दुबई में ही नौकरी करता हूं। वहीं पर पत्नी और बेटे के साथ रहता हूं। बीते कार्तिक छठ में घर आया था। उसके बाद पुन: दुबई लौट गया। मार्च में जब वहां पर पश्चिम एशिया के देशों के साथ युद्ध होने लगा, उसके बाद दुबई में भी थोड़ा भय लगने लगा। हालांकि, वहां पर कोई परेशानी नहीं थी। वहां पर ईद में दस दिनों की छुट्टी रहती है। इसको देखते हुए हमलोगों ने भी घर आने के लिए दो बार हवाई टिकट लिया, लेकिन दोनों बार कैंसिल हो गया। तीसरी बार टिकट मिला तब घर पहुंचे हैं।

हिंदी हिन्द...