जयपुर, मार्च 14 -- सरकारी नौकरी पाने की होड़ में कुछ लोगों ने ऐसा जाल बुना कि खेल कोटे से शिक्षक बनने का रास्ता ही फर्जी सर्टिफिकेट और नकली ई-मेल के सहारे तैयार कर लिया। राजस्थान में ग्रेड थर्ड टीचर सीधी भर्ती परीक्षा-2022 में सामने आए इस बड़े फर्जीवाड़े ने दिखा दिया कि किस तरह दलालों, तकनीकी चालाकी और सिस्टम की कमजोरियों का इस्तेमाल कर सरकारी नौकरी हासिल की जा रही थी। लेकिन इस पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश एक मामूली सी गलती से हुआ-ई-मेल में लिखे एक शब्द की गलत स्पेलिंग से। स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) की जांच में सामने आया कि खेल कोटे से चयनित कई अभ्यर्थियों ने ताइक्वांडो के फर्जी प्रमाण पत्रों के आधार पर शिक्षक पद हासिल कर लिया था। जांच के बाद एसओजी ने 19 अभ्यर्थियों सहित कुल 20 लोगों को गिरफ्तार किया है। इन सभी पर आरोप है कि इन्होंने सुनियोजित...