लखनऊ, मई 25 -- सरोजनीनगर, संवाददाता। दुबई से काठमांडू जा रही फ्लाई दुबई की उड़ान (एफजेड-1595) को खराब मौसम के कारण लखनऊ एयरपोर्ट पर डायवर्ट करना पड़ा। यह विमान सोमवार दोपहर 12:40 बजे दुबई से काठमांडू रवाना हुआ था और उसे शाम 6:55 बजे काठमांडू पहुंचना था। एयरपोर्ट सूत्रों ने बताया कि काठमांडू में मौसम अत्यधिक खराब होने और दृश्यता प्रभावित होने के कारण विमान को वहां उतरने की अनुमति नहीं मिल सकी। इसके बाद विमान को चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, लखनऊ की ओर मोड़ दिया गया। यह उड़ान शाम करीब 7 बजे लखनऊ एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतरी। विमान में कुल 164 यात्री और 6 क्रू मेंबर सवार हैं। एयरपोर्ट सूत्रों के अनुसार सभी यात्री फिलहाल विमान के अंदर ही मौजूद हैं। काठमांडू में मौसम सामान्य होने के बाद विमान को पुनः वहां के लिए रवाना किया जाएगा।

हिंदी ...