रुद्रपुर, जून 17 -- पंतनगर। विवि के कॉलेज ऑफ एग्री-बिजनेस मैनेजमेंट और क्वालिटी सर्कल्स फोरम ऑफ इंडिया हरिद्वार चैप्टर के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को 7वीं काइजेन प्रतियोगिता हुई। इसमें सिडकुल की प्रमुख औद्योगिक इकाइयों टाटा मोटर्स, अशोक लेलैंड, बजाज ऑटो सहित विभिन्न कंपनियों के कर्मचारियों ने भाग लिया। दुबई समेत अन्य देशों की टीमों की सहभागिता से कार्यक्रम को अंतरराष्ट्रीय स्वरूप मिला। प्रतियोगिता में 150 से अधिक प्रतिभागियों ने गुणवत्ता सुधार, उत्पादकता वृद्धि, लागत में कमी, सुरक्षा संवर्धन और नवाचार से जुड़ी परियोजनाओं की प्रस्तुति दी। विशेषज्ञ निर्णायकों ने निर्धारित मानकों के आधार पर परियोजनाओं का मूल्यांकन कर उत्कृष्ट टीमों का चयन किया। मुख्य अतिथि अशोक लेलैंड के प्लांट हेड गोयल रहे, जबकि क्यूसीएफआई हरिद्वार चैप्टर के अध्यक्ष बी....