रामपुर, मार्च 3 -- दुबई में काम करने वाले रामपुर के तीन सौ युवक 48 घंटे से नहीं सो पाए हैं। बार-बार सायरन की आवाज, रुक-रुक कर हो रहे जोरदार धमाके और मिसाइलों ने नींद उड़ा दी है। अपने वतन से कोसों दूर युवाओं में काफी दहशत है, जबकि परिजनों में बेचैनी बढ़ने लगी है। इजरायल और अमेरिका के हमलों के बाद ईरान खाड़ी क्षेत्रों को निशाना बना रहा है। ईरान ने इजरायल, कतर, जॉर्डन के साथ दुबई में भी हमले तेज कर दिए हैं। ईरान द्वारा किए गए हमलों को 48 घंटे से भी अधिक का समय बीत चुका है। रामपुर के सैकड़ों युवक दुबई के अलग-अलग शहरों में रहकर काम करते हैं। लगातार हो रहे मिसाइल अटैक एवं ड्रोन हमलों के कारण सबकी नींद उड़ चुकी है। दुबई में काम कर रहे युवाओं को न तो दिन में चैन है और न रात को ही नींद आ रही है। उधर अपने वतन से हजारों मील दूर युवाओं में दहशत है। द...