नई दिल्ली, अक्टूबर 27 -- दुबई। दुबई में दुनिया का पहला और सबसे लंबा 24 कैरेट सोने का वॉकवे बनाने की तैयारी है। इसे दुबई गोल्ड डिस्ट्रिक्ट में बनाया जाएगा और 2026 के अंत से पहले खोलने की योजना है। अगले दो महीनों में यह लोगों के लिए खुल सकता है। हालांकि, इसकी लंबाई, लागत और निर्माण में इस्तेमाल होने वाले सोने की मात्रा की जानकारी अभी नहीं दी गई है। इस परियोजना का उद्देश्य पर्यटकों को आकर्षित करना और दुबई के सोने व आभूषण कारोबार को बढ़ावा देना है। इस वॉकवे के जरिये दुबई अपने गोल्ड मार्केट की पहचान को और मजबूत करना चाहता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...