तेहरान, जून 26 -- अमेरिका और ईरान के बीच चल रही शांतिवार्ता के बीच शुक्रवार का दिन थोड़ा उथल-पुथल वाला रहा। जहां एक तरफ यूएई की तरफ से अलर्ट जारी हुआ। वहीं, ईरान ने तीन विदेशी जहाजों को वापस लौटा दिया। बता दें कि अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत जारी है। ईरान के प्रेस टीवी की रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिका और ईरान के बीच स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में कम्यूनिकेशन लाइन स्थापित हो चुकी है। इस बीच इजरायल की तरफ से भी ईरान के लिए चेतावनी जारी की गई है। यहां के रक्षा मंत्री इजरायल काट्ज ने शुक्रवार को कहाकि अगर ईरान इजरायल पर कोई भी हमला करता है तो इसे उसकी बहुत बड़ी गलती माना जाएगा। किसने जारी किया अलर्टसंयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के अधिकारियों ने शुक्रवार को दुबई के लिए मिसाइल हमले का अलर्ट जारी किया। स्थानीय समयानुसार शाम 5:15 बजे के तुरंत बाद जारी की गई इस...