नई दिल्ली, मार्च 28 -- सानिया मिर्जा टेनिस से रिटायरमेंट के बाद दुबई में पीसफुल लाइफ जी रही हैं। पॉम जुमेराह में बना उनका आलीशान घर बना है। घर के अंदर की तस्वीरें लक्जरी को दिखाती है। सानिया कहती हैं कि ये उनका सेफ प्लेस है, जहां वो सालों तक लाइमलाइट में रहने के बाद सुकून और सेफ्टी के साथ रहती हैं। इस घर को बेटे इजहान के साथ शेयर करती हैं। इस घर में सानिया मिर्जा का टेनिस से आगे का सफर देखने को मिलता है। सानिया कहती हैं कि इस घर में हर एक छोटी चीज, कलर और यहां तक कि फ्रेम ठीक उसी जगह रखा है जहां वो चाहती थीं।अंदर से बाहर तक है खूबसूरत यूट्यूब चैनल लवइन दुबई के साथ सानिया मिर्जा ने अपने घर की झलक शेयर की थी। जिसमे अंदर से लेकर बाहर तक खूबसूरती झलकती है। सबसे पहले बाहर की तरफ ही ग्रीक स्टाइल में बने गोल बड़े पिलर नजर आते हैं। साथ ही बाहर का...