गोपालगंज, अप्रैल 8 -- फुलवरिया। प्रखंड के बथुआ बाजार निवासी एक कामगार युवक की दुबई में मंगलवार को मौत हो गई। घटना की सूचना मोबाइल फोन से मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक 42 वर्षीय पुत्र बैरिस्टर चौहान था। परिजनों के अनुसार वह कुछ दिन पूर्व ही रोजी-रोटी के लिए दुबई गया था। कंपनी जाने के दौरान उसकी अचानक तबीयत बिगड़ गई। सहकर्मियों ने उसे अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर पूर्व विधायक राजेश कुमार सिंह कुशवाहा, पूर्व मुखिया भरत यादव, प्रखंड राजद अध्यक्ष प्रोफेसर अली अकबर अंसारी, पूर्व प्रखंड प्रमुख दिनेश कुमार साहू व पूर्व मुखिया सुभाष प्रसाद ने परिजनों से मिलकर सांत्वना देते हुए हर संभव सहायता करने का आश्वासन दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...