गिरडीह, अगस्त 27 -- बगोदर, प्रतिनिधि। बगोदर प्रखंड के ग्राम अटकाडीह निवासी प्रवासी श्रमिक रामेश्वर दास के परिजनों से गुरुवार को पूर्व विधायक विनोद कुमार सिंह ने भेंट की। बताया गया कि रामेश्वर दास दुबई में कार्यरत थे। वीजा अवधि समाप्त होने के कारण उन्हें वहां के स्थानीय प्रशासन ने अपनी अभिरक्षा में ले लिया है। इस संबंध में पूर्व विधायक ने प्रवासी मजदूर के परिजनों को बताया कि रांची स्थित प्रवासी सहायता केंद्र के द्वारा दूतावास के माध्यम से उन्हें वापस लाने की प्रक्रिया चल रही है। पूर्व विधायक ने परिजनों को हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया और संबंधित अधिकारियों से वार्ता कर जल्द वतन वापसी का प्रयास करने की बात कही। फोटो 27 जीआरडी 88 प्रवासी मजदूर के परिजनों से मुलाकात करते पूर्व विधायक।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...