धनबाद, मार्च 15 -- कतरास रेलवे स्टेशन रोड स्थित आनंद इलेक्ट्रिक के व्यवसायी हंसमुख ठक्कर के पुत्र अक्षय ठक्कर अपनी मां व नानी के साथ दुबई से सुरक्षित अपने घर लौट आए हैं। लगभग एक महीने तक विदेश में फंसे रहने के बाद उनके घर पहुंचने से परिवार और परिचितों में खुशी का माहौल है। जानकारी के अनुसार अक्षय मां व नानी को साथ लेकर अपने बड़े भाई डॉ प्रिंस ठक्कर से मिलने दुबई गए थे। डॉ प्रिंस ठक्कर बतौर चिकित्सक कार्यरत हैं। इसी दौरान क्षेत्र में मिसाइल हमलों और बढ़ते तनाव के कारण हालात अचानक बिगड़ गए। युद्ध जैसी स्थिति और सुरक्षा कारणों से उड़ानों का संचालन बुरी तरह प्रभावित हुआ और लगातार कई फ्लाइटें रद्द कर दी गई। इस वजह से अक्षय अपनी मां और नानी के साथ दुबई में ही फंस गए थे। काफी प्रयासों के बाद उन्हें भारत लौटने के लिए फ्लाइट मिल सकी। शुक्रवार को व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.