सहारनपुर, अप्रैल 28 -- सहारनपुर, संवाददाता। महानगर के गोपाल नगर, नुमाइश कैंप निवासी संजीव शर्मा का बेटा प्रियम शर्मा दुबई में कानूनी अड़चन में फंसने के बाद सकुशल अपने घर लौट आया है। परिजनों ने राहत की सांस लेते हुए जनप्रतिनिधियों और केंद्र सरकार का आभार व्यक्त किया है। प्रियम शर्मा 10 जून 2025 को इंटरनेशनल बिजनेस रिलेशनशिप की पढ़ाई के लिए दुबई गया था। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव के चलते क्षेत्र में सैन्य गतिविधियां बढ़ गईं। बताया जाता है कि ईरान की ओर से दुबई पर किए गए मिसाइल हमले को वहां की सुरक्षा प्रणाली ने निष्क्रिय कर दिया। इस घटना का एक वीडियो प्रियम ने सोशल मीडिया पर साझा किया, जिसमें हमले को बेअसर बताया गया था। वीडियो को आधार बनाकर स्थानीय प्रशासन ने इसे संवेदनशील और आपत्तिजनक मानते हुए प्रियम को अबू धाबी की अल सदर जेल में हिरासत ...