दुबई में फंसा युवक पूर्व विधायक के सहयोग से वापस लौटा
सिद्धार्थ, अगस्त 26 -- सिद्धार्थनगर। जिले के हड़कौली गांव निवासी एक कामगार दुबई में फंसा था। उसकी वापसी की स्थिति नहीं बन पा रही थी। उसे कफील से मजदूरी का पैसा नहीं मिल पा रहा था। परिवार वालों ने कपिलवस्तु विधानसभा के पूर्व विधायक विजय पासवान से संपर्क कर मदद मांगी। पूर्व विधायक पूर्व में लंबे समय तक दुबई में रहकर अपना कारोबार कर चुके हैं। जानकारी होने पर उन्होंने आर्थिक व मानसिक मदद की। छह महीने मुश्किल दौर से गुजरने के बाद हड़कौली निवासी दुबई से घर वापस आ गया। वतन वापस आने पर उसने व उसके परिवार ने पूर्व विधायक से मिलकर उनका शुक्रिया अदा किया। पूर्व विधायक ने कहा कि इंसानियत के कारण उन्होंने मदद की है किसी पर एहसान नहीं किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.