गिरडीह, अगस्त 24 -- बगोदर, प्रतिनिधि। बगोदर प्रखंड के अटका गांव निवासी प्रवासी मजदूर रामेश्वर दास के दुबई में फंसे होने का मामला सामने आया है। परिजनों ने सरकार से उसकी सुरक्षित वतन वापसी की मांग की है। परिजनों के अनुसार, रामेश्वर दास 6 मई 2026 को एक ठेकेदार के माध्यम से टूरिस्ट वीजा पर रोजी-रोटी की तलाश में दुबई गया था। दुबई पहुंचने के बाद से वह वहां फंसा हुआ है और करीब चार महीने से घर लौटने के लिए परेशान हैं। परिजनों ने बताया कि पिछले पांच दिनों से रामेश्वर से कोई संपर्क नहीं हो पा रहा है, उसका मोबाइल स्विच ऑफ आ रहा है, जिससे परिवार किसी अनहोनी को लेकर चिंतित है। यह भी पढ़ें- दुबई में फंसे कोचाधामन सहित सीमांचल के सात युवक वतन लौटे, परिजनों में खुशी परिजनों ने बताया कि कर्ज लेकर उसे विदेश भेजा गया था ताकि वह परिवार की आर्थिक स्थिति बेहतर...