दुबई में नौकरी का मौका, 26 निर्माण श्रमिकों ने दिखाई रुचि
हल्द्वानी, सितम्बर 25 -- हल्द्वानी। उत्तराखंड भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की ओर से पंजीकृत निर्माण श्रमिकों को दुबई में रोजगार दिलाने की पहल की जा रही है। योजना के पहले चरण में 500 श्रमिकों को रोजगार देने का लक्ष्य रखा गया है। दीवाली से पहले करीब 100 श्रमिकों को दुबई भेजने की तैयारी है। शुक्रवार को श्रम भवन में आयोजित साक्षात्कार में कुमाऊं मंडल के विभिन्न जिलों से करीब 50 श्रमिक शामिल हुए। इनमें से 26 श्रमिकों ने चयन होने पर दुबई जाने की सहमति दी। श्रमिक राजमिस्त्री, प्लंबर, हेल्पर, इलेक्ट्रीशियन और टाइल्स मिस्त्री के रूप में काम करते हैं। योजना के तहत चयनित श्रमिकों को निःशुल्क रोजगार और बीमा सुविधा दी जाएगी। कुछ श्रमिकों ने पासपोर्ट नहीं होने की जानकारी दी, जिस पर बोर्ड की ओर से आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। वहीं, ई-श्रम प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.