लखनऊ, जून 3 -- लखनऊ,संवाददाता। दुबई में बेटे की नौकरी के लिए वीजा देने का झांसा देकर जालसाजों ने महिला से सवा लाख रुपये ऐंठ लिए। इंस्पेक्टर बाजारखाला बृजेश सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर लिया है।खजुआ पेशकार वाली गली निवासी 61 वर्षीय कनीज बानो ने बताया कि मोहम्मद आकिब दुबई में नौकरी करने के लिए इच्छुक थी। बीते दिसंबर 2025 में उनकी मुलाकात मोहम्मद एजाज निवासी हयातनगर बरावन कला ठाकुरगंज व हैदर अली निवासी पारस लॉन कैंपवेल रोड से मुलाकात हुई। आरोपियों ने दुबई का नौकरी का वीजा दिलाने का झांसा दिया। उसके एवज में 1.20 लाख रुपये हड़प लिए। थाने में कोई सुनवाई नहीं होने पर पीड़िता ने कोर्ट में अर्जी दी। आदेश पर बाजारखाला पुलिस ने धोखाधड़ी व धमकी की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...