दुबई में कंपनी खोलने के नाम पर करोड़ों की ठगी, एजेंट के घर हंगामा
मेरठ, अगस्त 18 -- मेरठ। लिसाड़ीगेट थाना क्षेत्र के श्याम नगर निवासी सुहेल के घर सोमवार को सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, गाजियाबाद समेत अन्य जिलों से कई लोग पहुंच गए। लोगों ने सुहेल पर दुबई में क्यूएफएक्स कंपनी खोलने और कारोबार में निवेश के नाम पर करोड़ों रुपये लेने का आरोप लगाया। रकम वापस करने की मांग को लेकर हंगामा किया। मुजफ्फरनगर निवासी कमर के मुताबिक करीब एक साल पहले लविश चौधरी ने क्यूएफएक्स कंपनी में निवेश के नाम पर मोटे मुनाफे का लालच दिया था। आरोप है कि सुहेल इस कंपनी के लिए एजेंट के तौर पर काम करता था। कमर का दावा है कि लविश चौधरी और सुहेल ने मिलकर उससे करीब 50 लाख रुपये लिए।
धोखाधड़ी के आरोप वहीं, गाजियाबाद निवासी रियाज, शाहनवाज, रिजवान, रिहान और नदीम समेत अन्य लोगों से करोड़ों रुपये निवेश के नाम पर लिए जाने का आरोप है। पीड़ितों को दुबई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.