रुडकी, अक्टूबर 1 -- लक्सर, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के भोगपुर गांव निवासी एक युवक ने विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर दुबई ले जाकर धोखाधड़ी और शोषण करने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने गुरुवार को कोतवाली पुलिस को शिकायती पत्र देकर मामले की जांच कराने और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। भोगपुर गांव निवासी आनंद ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 19 सितंबर 2026 को एक व्यक्ति उसे विदेश में नौकरी दिलाने का आश्वासन देकर दुबई ले गया था। आरोप है कि दुबई में उसके साथ मारपीट और अभद्र व्यवहार किया गया। साथ ही पासपोर्ट भी अपने कब्जे में ले लिया गया। यह भी पढ़ें- रांची की बेटी दुबई में बंधक, मां ने विदेश मंत्रालय से लगाई गुहार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...