लखनऊ, मई 1 -- सरोजनीनगर, (लखनऊ), संवाददाता। चौधरी चरण सिंह अंतराष्ट्रीय एयरपोर्ट लखनऊ पर शुक्रवार की सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब दुबई जाने वाले एक यात्री के बैग से 312 बोर का तमंचा बरामद हुआ। सीआईएसएफ की सतर्कता से बड़ी साजिश नाकाम हो गई। आरोपी को तत्काल हिरासत में लेकर सरोजनीनगर पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी है। पुलिस के अनुसार गोंडा जिले के मनकापुर थाना क्षेत्र के चांदपुर लखपत राय निवासी घनश्याम चौहान उम्र 22 वर्ष शुक्रवार तड़के अमौसी एयरपोर्ट पहुंचा था। वह सुबह 5 बजकर 45 मिनट पर एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान आईएक्स-193 से दुबई रवाना होने वाला था। जब वह अपना लगेज बैग बुक कराने के लिए काउंटर पर पहुंचा तो लेवल-4 की कड़ी स्क्रीनिंग के दौरान सीआईएसएफ कर्मियों को बैग के भीतर एक संदिग्ध आकृति दिखाई दी। संदेह होत...