गोरखपुर, मई 15 -- उरुवा बाजार, हिन्दुस्तान संवाद। दुबई कमाने गए गोला थाना क्षेत्र के महुआडांड़ निवासी युवक का शव पांच दिन बाद गांव पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने गमगीन माहौल में सरयू घाट पर अंतिम संस्कार किया। जानकारी के अनुसार गोला थाना क्षेत्र के महुआडांड़ निवासी सीताराम यादव का 32 वर्षीय पुत्र सतेंद्र यादव जनवरी 2024 में रोजगार के सिलसिले में दुबई गया था। परिजनों के मुताबिक वह इसी महीने घर लौटने की तैयारी कर रहा था। बीते रविवार की रात दुबई पुलिस की ओर से परिवार को सूचना मिली कि दोस्तों के साथ समुद्र में नहाने के दौरान डूबने से सतेंद्र की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में मातम छा गया। दुबई में कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे सतेंद्र यादव का शव गांव पहुंचा। शव देखते ही परिजनों की...