अमरोहा, मई 30 -- अमरोहा, संवाददाता। अमरोहा का आम दुनियाभर में अपने स्वाद और सुगंध के लिए प्रसिद्ध है। अब आम का सीजन शुरू होते ही विदेशों से ओपन ऑर्डर मिलने लगे हैं। इस बार दुबई, ऑस्ट्रेलिया, ब्रिटेन, मलेशिया और रूस तक यहां से आम भेजा जाएगा। आर्डर मिलने के बाद से निर्यातक सप्लाई की तैयारी में जुटे हैं। बताया जा रहा है कि अगले सप्ताह 25 टन आम की पहली खेप समुद्री मार्ग से दुबई भेजी जाएगी। गौरतलब है कि जिले में करीब 12 हजार हेक्टेयर क्षेत्रफल पर आम के बाग हैं। गत वर्ष की तुलना में इस बार आम की फसल अच्छी चल रही है। यह भी पढ़ें- बारिश के बाद बढ़ेगी आम की मिठास, बाजार में लंगड़ा का इंतजार फसल की शुरुआत में ही आंधी-बारिश से आम के बौर पर कुछ असर पड़ा था लेकिन इसके बाद मौसम ठीक रहा। नतीजा अब पेड़ आमों से लदे हैं। अमरोहा में लंगड़ा, चौसा, दशहरी, आम्र...