देहरादून, जून 18 -- डालनवाला थाना पुलिस ने स्कूल से दुपहिया और मोबाइल चोरी की दो अलग-अलग घटनाओं का खुलासा करते हुए 28 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी अपने नशे की जरूरत पूरी करने को अपराध की दुनिया में उतरा। इंस्पेक्टर डालनवाला संतोष कुंवर ने बताया कि बीती 17 जून को अजबपुरकलां निवासी रश्मि भट्ट ने सुभाष रोड स्थित ज्ञानंदा स्कूल के पास से अपनी ग्रे रंग की स्कूटी चोरी होने का मुकदमा दर्ज कराया था। इसी दिन आराघर निवासी महिपाल सिंह ने भी उसी स्कूल के कार्यालय से अपना सिल्वर रंग का मोबाइल फोन चोरी होने की शिकायत दी थी। केस दर्ज कर आराघर चौकी इंचार्ज नरेंद्र कोटियाल और उनकी टीम ने जांच शुरू की। यह भी पढ़ें- दुपहिया और मोबाइल चोरी में नशेड़ी गिरफ्तार चेकिंग के दौरान मोहिनी रोड तिराहे के पास से आरोपी प्रशांत बहुखंडी (28 वर्ष) निवासी करनपुर ...