बिहारशरीफ, अक्टूबर 11 -- दुपट्टे से गला दबाकर विवाहिता की हत्या सेना के जवान पति समेत ससुराल के 5 लोगों पर एफआईआर मेहुंस थाना क्षेत्र के फरीदपुर गांव की है घटना शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले के मेंहुस थाना क्षेत्र के फरीदपुर गांव में एक विवाहिता की हत्या कर देने का मामला सामने आया है। सूचना पर पुलिस ने शव को बरामद कर मामले की छानबीन में जुट गयी है। थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि मृतका के गले में दुपट्टा लिपटा हुआ था। आशंका व्यक्त की जा रही है कि दुपट्टे से गला दबाकर हत्या की गई है। मृतका के पिता शैलेन्द्र यादव द्वारा एफआईआर दर्ज करायी गयी है, जिसमें मृतका के पति व सेना के जवान भीम कुमार सहित ससुराल के पांच लोगों को नामजद किया गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना के बाद घर छोड़कर ससुराल के सभी लोग फरार हो गये हैं। बताया जाता ह...