दुमका, मई 18 -- दुमका, प्रतिनिधि। रामगढ़ थाना अन्तर्गत बलियाकोड़ा गांव में घरेलू विवाद में 22 वर्षीय युवती पवलिना मरांडी ने घर में लगे सिलिंग पंखे से दुपट्टे के सहारे फांसी का फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। यह घटना रविवार को हुई। परिजनों की नजर जब फांसी के फंदे से लटकते युवती के शव को देखा तो सभी ने आनन-फानन में नीचे उतारा,पर तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की जानकारी रामगढ़ थाना की पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर शव को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए दुमका भेज दिया। शव का पोस्टमार्टम होने के बाद पुलिस ने परिजनों को सुपुर्द कर दिया। यह भी पढ़ें- निसरपुरा गांव में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सच्चाई का पता लग पाएगा। फिलहाल इस मामले में यूडी केस दर्ज किया गया है। परिजनों का कहना ह...