महाराजगंज, जून 22 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। नौतनवा थाना क्षेत्र के गांव खैराटी में सोमवार को एक विवाहिता की संदिग्ध मौत हो गई। वह अपने कमरे में फंदे से लटकती मिली। विवाहिता की अचानक हुई संदिग्ध मौत की घटना ने गांव में सनसनी मचा दिया। डेढ़ माह पूर्व ही उसकी शादी हुई बताई जा रही है। घटना के समय परिवार का कोई भी सदस्य घर पर मौजूद नहीं था। मृतका का पति रोजी-रोटी की तलाश में मुंबई रहता है। जबकि घर पर मौजूद सास-ससुर खेत में गए हुए थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी। यह भी पढ़ें- संदिग्ध परिस्थितियों में नवविवाहिता का शव पंखे से लटका मिला विवाहिता रेशमी यादव महज 21 वर्ष की थी। उसका विवाह भी अभी पिछले माह 8 मई को गांव निवासी दशरथ यादव के साथ हुई थी। बताया जा रहा है कि स...