अनिल झा, अप्रैल 23 -- बिहार के अररिया जिले में एक सनसनीखेज वारदात हुई है। गुरूवार की सुबह यहां करीब 7.30 बजे कुआड़ी थाना क्षेत्र के पहुंसी वार्ड चार स्थित एक आम के पेड़ से 18 वर्षीया युवती का शव लटका मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। फंदे के रूप में उसी युवती का दुपट्टा उसके गले में था। मृतका प्रिया कुमारी पहुंसी वार्ड चार निवासी उपेन्द्र सिंह की एकलौती बेटी थी। उपेन्द्र पेशे से मजदूर हैं। प्रिया बुधवार की देर शाम से गायब थी। परिजनों के अनुसार वह चुपचाप किसी को बिना बताए ही घर से निकली थी। इधर गुरूवार की सुबह प्रिया का शव मिलते ही मृतका के घर में कोहराम मच गया। गांव वाले भी सन्न रह गए। प्रिया की मौत की खबर जंगल में लगी आग की तरह फैल गई। देखते ही देखते घटना स्थल पर ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। इधर सूचना मिलते ही कुआड़ी थानेदार राजू कुमार क...