कोटा, मार्च 5 -- राजस्थान के शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने यहाँ कोटा जिले के कैथुन कस्बे में धुलेंडी के दिन प्रति वर्ष आयोजित होने वाले पारम्परिक विभीषण मेले का उदघाटन किया।आधिकारिक सूत्रों ने बुधवार को बताया कि पिछले 45 सालों से आयोजित हो रहे इस मेले मे हिरणयाकश्यप का पुतला बनाया जाता है। आसपास क्षेत्र के मंदिरों से देव विमान शोभायात्रा के साथ विभीषण मंदिर पहुंचते हैं। विधिविधान से पूजन के बाद सभी देव विमान मेला स्थल पहुंचते हैं। जहाँ आतिशबाज़ी के बाद मुख्य अतिथि द्वारा हिरणयाकश्यप के पुतले का दहन किया जाता है।5 हजार साल पुराना है मंदिर राजस्थान के कोटा के निकट कैथून में स्थित विभीषण मंदिर दुनिया का एकमात्र ऐसा मंदिर है जहाँ रावण के भाई विभीषण की पूजा होती है। यह करीब पांच हजार वर्ष पुराना माना जाता है। कहा जाता है कि रामराज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.