नई दिल्ली, नवम्बर 27 -- दुनिया में सबसे सस्ता पेट्रोल डीजल बेचने वाले देश लीबिया, ईरान और वेनेजुएला हैं। ग्लोबल पेट्रोल प्राइसेस डॉट कॉम के मुताबिक लीबिया में पेट्रोल की कीमत 2.15 रुपये लीटर है। ईरान में इससे थोड़ा सा महंगा 2.65 रुपये और वेनेजुएला में 3.25 रुपये लीटर। अगर डीजल की बात करें तो वेनेजुएला में इसकी कीमत महज 39 पैसे प्रति लीटर है और ईरान में 53 पैसे। यानी इन दोनों देशों में डीजल का भाव 1 रुपये लीटर से भी कम है। वहीं, लीबिया में 1 लीटर डीजल की कीमत 2.15 रुपये है। दूसरी ओर भारत में सबसे सस्ता पेट्रोल-डीजल पोर्ट ब्लेयर में बिकता है। यहां पेट्रोल 88.66 रुपये लीटर है, जबकि यहां 1 लीटर डीजल की कीमत 84.56 रुपये है। यह भी पढ़ें- सिंगापुर में 10 ग्राम सोने का भाव Rs.1.07 लाख पर आया, घरेलू मार्केट में बढ़ गए दामकहां बिक रहा सबसे महंगा पे...