कानपुर, अप्रैल 13 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। उत्तर प्रदेश का चमड़ा उद्योग अब वैश्विक बाजार में नई छलांग लगाने की तैयारी में है। राज्य सरकार की नई लेदर फुटवियर नीति से न सिर्फ निर्यात आसान होगा, बल्कि छोटे उद्यमियों को भी आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। इससे चमड़ा कारोबार में करीब 30 प्रतिशत तक इजाफा की उम्मीद है। वहीं, नई नीति के लागू होने के बाद उद्यमियों में उत्साह है। चमड़ा उद्यमियों का कहना है कि अब तक निर्यात प्रक्रिया जटिल और महंगी थी, लेकिन नई नीति के तहत इसे सरल बनाने की दिशा में कदम उठाए गए हैं। इससे यूरोप, अफ्रीका, यूनाइटेड किंगडम और अमेरिका जैसे बड़े बाजारों में उत्तर प्रदेश की पकड़ और मजबूत होगी। साथ ही दक्षिण अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और अन्य छोटे देशों में भी व्यापार का दायरा बढ़ने की संभावना है।भूमि, भवन और मशीनों पर सब्...