मेरठ, जून 12 -- बागपत रोड स्थित छोटा खाटू धाम मंदिर में गुरुवार को परमा एकादशी पर श्याम बाबा की भजन संध्या का आयोजन किया गया। शुभारंभ अनिल गोल्डी ने श्याम बाबा की ज्योत प्रज्ज्वलित कर किया। कलकत्ता के फूलों से बाबा का श्रृंगार किया गया। प्रभात शर्मा ने बताया कि पुरुषोत्तम मास में धर्म-कर्म, दान पुण्य और धार्मिक आयोजनों का विशेष महत्व होता है। इस माह में किए गए शुभ कार्यों का कई गुना फल प्राप्त होता है। भजन संध्या का शुभारंभ जितेंद्र शर्मा ने गणेश वंदना आओ गणनायक राजा अपनी कृपा बरसाओ, कारज सफल बनाओ देवा कारज सफल बनाओ सुनाकर किया। नीरज गुरु ने सांवरे की महफिल को सांवरा सजाता है, किस्मत वालों के घर श्याम आता है और दुनिया में देव हजारों हैं, बजरंगबली का क्या कहना आदि भजनों का गुणगान किया। वैष्णवी नामदेव, आयुष कंसल और मन्नू पंजाबी ने भी श्याम ...