नई दिल्ली, अगस्त 15 -- देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर दुनिया भर के राष्ट्राध्यक्षों, शीर्ष नेताओं और राजनयिकों ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने शुभकानाएं देते हुए कहा कि हमें पूरा विश्वास है कि दोनों देशों की साझेदारी सुरक्षा और स्थिरता को मजबूती मिलती रहेगी। मालूम हो पुतिन ब्रिक्स बैठक में शामिल होने के लिए सितंबर में भारत आएंगे। पुतिन ने कहा, भारत आर्थिक, सामाजिक, वैज्ञानिक और तकनीक के क्षेत्र में निरंतर तरक्की कर रहा। दोनों देशों के संबंधों को भविष्य में नया आयाम मिलेगा और साझेदारी को मजबूती मिलेगी। सिंगापुर, श्रीलंका, बुलगेरिया समेत अन्य देशों ने शुभकामनाएं दी हैं. यह भी पढ़ें- दोस्त, मजबूत संबंध; स्वतंत्रता दिवस पर इजरायल, US, नेप...