नई दिल्ली, मई 20 -- भारत में एक हफ्ते के अंदर पेट्रोल-डीजल के दाम दो बार में 4 रुपये बढ़ने से आम लोगों पर महंगाई की मार पड़ी है। वहीं, दुनिया के कई देशों में पेट्रोल की कीमतों में आग लगी हुई है। हांगकांग में अब 1 लीटर पेट्रोल की कीमत एक हफ्ते में करीब 10 रुपये बढ़कर 400 रुपये के पार पहुंच गई है। दुनिया में पेट्रोल का औसत रेट 147.95 रुपये लीटर पर पहुंच गया है। जबकि, भारत में एक लीटर पेट्रोल का औसत रेट 105.10 रुपये पर पहुंच गया है।सबसे महंगा पेट्रोल बेचने वाले देशों का बुरा हाल ग्लोबल पेट्रोल प्राइसेज के ताजा आंकड़ों के मुताबिक दुनिया में सबसे महंगा पेट्रोल हांगकांग में है। यहां एक हफ्ते में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 397.52 रुपये से बढ़कर 406.17 रुपये पर पहुंच गई है। मलावी में पेट्रोल करीब 5 रुपये चढ़कर 371.28 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया है...