नई दिल्ली, सितम्बर 13 -- जिस आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को हमारे काम आसान करने के लिए बनाया गया वही आज मानवता के लिए खतरे के रूप में देखा जाने लगा है। एआई के विकास की वकालत करने वाले भी आज इसकी गति को कम करने पर विचार कर रहे हैं। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सुरक्षा और रिसर्च कंपनी एंथ्रोपिक के सीईओ डारियो अमोडेई साफ तौर पर कहा है कि एआई के विकास की गति को नियंत्रित करने की जरूरत है वरान सुपरइंटेलिजेंट कंप्यूटर पूरी मानवता को मिटा सकता है। उन्होंने कहा कि एआई को बहुत ही बुद्धिमानी से आगे बढ़ाने की जरूरत है और इसके लिए अंधी दौड़ छोड़नी होगी। एलन मस्क और ओपनएआई चीफ सैम आल्टमैन ने भी उनकी बात का समर्थन किया है।बीमारी बन सकता है एआई डारियो ने कहा कि जिस एआई को इलाज के लिए बनाया गया, आने वाले 5 से 10 साल में वही सबसे बड़ी बीमारी बन सकता है। उन्होंने कहा...