लखनऊ, जनवरी 25 -- उत्तर प्रदेश दिवस 2026 के तीन दिवसीय समारोह की शुरुआत के साथ ही प्रदेश की सांस्कृतिक चेतना ने भौगोलिक सीमाओं से आगे बढ़कर राष्ट्रीय और वैश्विक मंच पर अपनी सशक्त पहचान दर्ज कराई। उद्घाटन दिवस पर उत्तर प्रदेश दिवस का उत्सव न केवल प्रदेश के कोने-कोने में, बल्कि देश के विभिन्न राज्यों और दुनिया के अनेक देशों में भी आयोजित किया गया। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि 24 जनवरी को उत्तर प्रदेश दिवस का उत्सव अंतरराष्ट्रीय मंच पर भी व्यापक रूप से मनाया गया। मालदीव, जर्मनी, दक्षिण अफ्रीका, रूस, मंगोलिया, सिंगापुर, श्रीलंका और म्यांमार सहित लगभग 15 देशों में आयोजित कार्यक्रमों में उत्तर प्रदेश से जुड़े प्रवासी समुदाय एवं स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रदर्शनियों, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, फिल्म प्रदर्शन ...